राष्ट्रवाणी: Gold-Silver कीमत: वाराणसी में ₹12,200 सस्ता हुआ सोना, चांदी ₹25,500 टूटीGold-Silver कीमत: शादी के सीजन में खरीदारों की बल्ले-बल्ले! वाराणसी में 12 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी 25,500 रुपये टूटीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:41 ISTGold-Silver कीमत Today: वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीते महज सात दिनों के भीतर जहां 24 कैरेट सोना 12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की चमक भी 25,500 रुपये प्रति किलो तक फीकी पड़ी है. अपने ऑल टाइम हाई लेवल से करीब 55,000 रुपये नीचे आ चुके सोने के ताजा भाव ने उन परिवारों को बड़ी राहत दी है, जिनके घरों में शहनाई बजने वाली है. हालांकि, लगातार गिरते दामों के कारण खरीदारों के बीच अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. Gold-Silver कीमत Today: वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इसकी शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के भाव आसमान से अब जमीन पर आ गए हैं. बीते सात दिनों में सोने की कीमतों में 12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी कमी आई है. हालांकि वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट से सबसे ज्यादा फायदा उन्हें है जिनके घरों में शादियां हैं. उम्मीद जताई जा रही है आने वाले दिनों में इसकी कीमतें थोड़ी और टूट सकती हैं. जानें 24 और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 21 नवंबर शनिवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,28,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 14 नवंबर को इसका भाव 1,40,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस लिहाज से बीते सात दिनों में इसकी कीमतों में 12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट रिकॉर्ड की गई है. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज बाजार में उसकी कीमत 1,17,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते सप्ताह 7 नवंबर को इसकी कीमत 1,29,020 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस लिहाज से एक सप्ताह में इसके भाव 11,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़के हैं. बताते चलें कि सोना ऑल टाइम हाई लेवल से करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. 18 कैरेट सोने का रेट और शुद्धता की पहचान इन सब के अलावा बात यदि 18 कैरेट सोने की करें तो शनिवार को बाजार में उसकी कीमत 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर करनी चाहिए. सोने-चांदी के गहनों पर लगे हॉलमार्क से उसकी शुद्धता की जांच होती है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. 25,000 से ज्यादा लुढ़की चांदी सोने के अलावा बात यदि चांदी की कीमत की करें तो इस सप्ताह उसके भाव में भी बड़ी गिरावट रिकॉर्ड की गई है. बीते 7 दिनों में चांदी 25,500 रुपये प्रति किलो तक टूटी है. 21 नवंबर को बाजार में चांदी की कीमत 1,58,500 रुपये प्रति किलो रही. बीते सप्ताह इसका भाव 1,84,000 रुपये प्रति किलो था. Advertisementभारी गिरावट से भी बाजार में सन्नाटा लोकल-18 से बातचीत में वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ रही है. लगातार गिरती कीमतों से भी लोगों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण फिलहाल लोग खरीदारी से परहेज कर रहे हैं.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…Location :Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 13:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पीएम मोदी ने एसजेवीएन की 660 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी इकाई राष्ट्र को समर्पित की – भारतीय पीएसयू
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- ‘नोटबंदी से भी बड़ी आपदा साबित होगा परिसीमन’, शशि थरूर की सरकार को चेतावनी—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- ‘अब कमल हमारे साथ’, अखिलेश यादव का बड़ा दांव, इन दिग्गजों ने थामा सपा का हाथ—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- CG में छुट्टी के दिन भी खुलेंगे ये दफ्तर, कर्मचारियों के अवकाश पर भी लगी रोक, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी

