राष्ट्रवाणी: हनुमान अंश 2 की निर्माता ने बताया कि सेकंड पार्ट में नीम करौली बाबा के भक्तों के बारे में भी …और पढ़ें अमेरिकन एक्ट्रेस बनेंगी हनुमान अंश 2 का हिस्सा/ फोटो- इंस्टाग्राम हनुमान अंश 2 में दिखेंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस? नीम करौली बाबा की तस्वीर से स्पिरिचुएलिटी की तरफ खिंची एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश की जय-जयकार पूरी दुनिया में हो रही। यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब मेकर्स इसके अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने बातों ही बातों में यह हिंट दिया था कि वह नीम करौली बाबा से आध्यात्मिक तौर पर जुड़े लोगों से दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रही है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के नाम शामिल है।

अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हनुमान अंश 2’ (Hanuman Ansh 2) में विराट-कोहली, अनुष्का शर्मा के अलावा अमेरिकन एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी नजर आ सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि जूलिया रॉबर्ट्स हनुमान अंश पार्ट 2 का हिस्सा हो सकती हैं। जिसके बारे में जब डिवोशनल फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को जवाब देते हुए कहा, “मैंने उनमें से कुछ लोगों से संपर्क किया है।

उन्हें फिल्म के बारे में पहले से ही पता है।” एक टीवी इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने बताया था कि उनकी स्पिरिचुअल जर्नी और हिंदू धर्म के प्रति उनका झुकाव नीम करौली बाबा की एक फोटो देखने के बाद शुरू हुई थी। साल 2010 में ईट प्रे लव फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव और भी ज्यादा बढ़ा।

उन्होनें खुद बताया था कि वह अपने परिवार के साथ मंदिर जाती हैं और अभ्यासी हिंदू हैं। A post shared by Sadhaks of Sadhana: Real Stories of Sanatan Dharm (@sadhaksofsadhana) डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश के पहले पार्ट में जहां नीम करौली बाबा के बचपन से लेकर उनकी यात्राओं और ज्ञान प्राप्ति की जर्नी को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया, तो वहीं अब फिल्म के सेकंड पार्ट में नीम करौली बाबा के कैंची धाम के शुरूआती दिनों के सफर के बारे में दिखाया जाएगा।

निर्माता ने कहा, “हजारों भक्त ऐसे हैं, जिनकी जिंदगी को उन्होंने छुआ है और वह हमेशा सर्वोपरि रहे हैं। कैंची की स्टोरी इंडियन भक्तों के बारे में है।” यह फिल्म ट्रिलॉजी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version