IND vs SA: गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब भारतीय कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, कुलदीप ओवर डालने में समय लगा रहे थे और इससे आईसीसी के स्टॉप-क्लॉक नियम का उल्लंघन माना जा रहा था। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। पंत एक-दो बार नहीं, कई बार आपा खोते नजर आए और उन्होंने विकेट के पीछे से खिलाड़ियों को फटकार भी लगाई।

पहले दिन ही भारत को ओवर में देरी के लिए पहली चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन दूसरे दिन 88वें ओवर के दौरान जब फिर से टीम समय सीमा का पालन नहीं कर पाई, तो अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने भारत को दूसरी चेतावनी दे दी। इसी दौरान पंत का धैर्य टूट गया और वह अपने साथी से नाराजगी जताते सुने गए।

स्टंप माइक पर उनकी आवाज साफ कैद हुई। पंत कहते हुए नजर आए- यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी।’ इसके बाद उन्होंने और सख्त लहजे में कहा- यार कुलदीप, दोनों बार वार्निंग ले ली। मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को?’ इस घटना ने दर्शकों को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली सख्ती की याद दिला दी, जो अपने खिलाड़ियों से ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद रखते थे।

ICC का स्टॉप-क्लॉक नियम क्या कहता है?
आईसीसी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में भी स्टॉप-क्लॉक नियम लागू किया है। इस नियम के तहत, ‘एक ओवर खत्म होने के बाद अगला ओवर 60 सेकंड के अंदर शुरू होना चाहिए।’ टीम को पहली दो बार सिर्फ चेतावनी मिलती है। तीसरी बार से बल्लेबाजी टीम को पांच रन बोनस के रूप में मिलते हैं। हर 80 ओवर के बाद यह गिनती रीसेट होती है। यह नियम सीमित ओवर प्रारूप में पहले से लागू है और इसी साल टेस्ट क्रिकेट में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत पकड़
ओवर रेट के इस तनाव के बीच दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर दबाव बनाए रखा। सेनुरन मुथुसामी ने पहले काइल वेरेन के साथ 88 रन और फिर मार्को यानसेन के साथ 97 रनों की साझेदारी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। मुथुसामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया और यानसेन ने तेज शुरुआत करते हुए बिना देखे लगाए गए छक्के से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन बनाए।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version