रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने की होगी।

भारत की पारी समाप्त
भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। कोहली ने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया।

भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हुए, लेकिन कोहली और ऋतुराज ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी कराई। ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और इसके बाद कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। दोनों ही बल्लेबाज शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद केएल राहुल और जडेजा ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचा। जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए, जबकि नांद्र बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला।

केएल राहुल का पचासा

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगा दिया है। राहुल ने लगातार दूसरे मैच में पचासा लगाया। भारत का स्कोर भी 359 रनों के पार पहुंच गया है।

भारत का स्कोर 359
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत का स्कोर 359 पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।

भारत को पांचवां झटका
भारत को 289 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। केएल राहुल और जडेजा क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 289 रन है। वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर रन आउट हुए।

कोहली आउट
विराट कोहली 102 रन बनाकर आउट हुए। 40वें ओवर में 284 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। कोहली ने 93 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली। उन्होंने ऋतुराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी निभाई। ऋतुराज 105 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

कोहली का शतक
कोहली ने 90 गेंद पर वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले पिछले मैच में उन्होंने 135 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह उनका लगातार तीसरा 50+ का स्कोर है। इन दो वनडे से पहले सिडनी में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। भारत ने 38 ओवर के बाद तीन विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। कोहली के साथ राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऋतुराज 105 रन बनाकर आउट हुए।

ऋतुराज आउट
भारत को 36वें ओवर में 257 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यानसेन ने ऋतुराज गायकवाड़ को जॉर्जी के हाथों कैच कराया। वह 83 गेंद पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 195 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल राहुल मैदान पर आए हैं। कोहली 96 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

ऋतुराज का शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 77 गेंद पर शतक पूरा किया। कुल मिलाकर यह ऋतुराज का दूसरा अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इससे पहले वह वनडे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगा चुके हैं। फिलहाल ऋतुराज 101 रन और कोहली 92 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 180+ रन की साझेदारी हो चुकी है।



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version