राष्ट्रवाणी: रायपुर: बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन, ऑडिटोरियम, छात्रावास, पहुंच मार्ग सहित निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त जैन ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज परियोजना की प्रगति, विभिन्न भवनों के निर्माण तथा अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना की समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। संभागायुक्त सुनील जैन ने पीपल तथा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- मुनाफे का लालच, फर्जी ट्रेडिंग एप और 94.50 लाख की ठगी; रायपुर में 80 लाख निकालने पहुंचे कारोबारी को लगा बड़ा झटका – राष्ट्रवाणी
- अंधविश्वास के फेर में खूनी खेल: बैगा को पत्थर और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- लापरवाही पड़ी भारी: रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Middle East War से टूटी पाकिस्तान की कमर! पेट्रोल-डीजल ही नहीं आटा, सब्जी, और साबुन तक हो गए महंगे! कितने बढ़े दाम? – राष्ट्रवाणी
- 25000 करोड़ रुपये के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचेगा शापूरजी पलोनजी ग्रुप? मालिक ने नोएल टाटा को लिखा पत्र – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन – राष्ट्रवाणी
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश – राष्ट्रवाणी
