चेन्नई. दुनिया की पूर्व नंबर 10 खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने बुधवार को यहां मिस्र की दूसरी वरीय नार्डिन गैरास को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर एचसीएल स्क्वाश इंडियन टूर 4 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. जोशना ने क्वार्टरफाइनल में नार्डिन को 6-11, 11-7, 5-11, 11-6, 11-7 से पराजित किया.

पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीय वेलावन सेंथिलकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के जोसफ वाइट पर जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीय अनाहत सिंह ने जापान की अकारी मिडोरिकावा पर सीधे गेम में जीत दर्ज की. वहीं पुरुषों के वर्ग में दूसरे वरीय वीर चोटरानी बाहर हो गए. उनतीस साल की जोशना ने अक्टूबर में जापान ओपन जीता था और पिछले महीने डाले कॉलेज इंडियन ओपन में उपविजेता रही थीं. अब उनका सामना छठी वरीय हमवतन तन्वी खन्ना से होगा जिन्होंने हांगकांग की चौथी वरीय नगा चिंग चेंग को पांच गेम में हराया.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version