राष्ट्रवाणी: ब्लॉकबस्टर फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए जूही चावला से इस गायिका ने ऑडिशन दिया था। कयामत से कयामत तक का किस्सा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) 1988 में रिलीज हुई थी कयामत से कयामत तक इस पॉप स्टार सिंगर ने भी दिया था ऑडिशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) को फिल्म कयामत से कयामत तक से हिंदी सिनेमा जगत में असली पहचान मिली थी।

लेकिन आपको ये जानकार शायद झटका लगेगा कि जूही इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। उनसे पहले एक मशहूर गायिका ने कयामत से कयामत तक (Qayamat Se Qayamat Tak) के लिए ऑडिशन दिया था और वह फाइनल कास्टिंग के लिए भी सेलेक्ट भी हो गई थीं। लेकिन वह आखिर किस वजह से आमिर खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, आइए इस लेख में जानते हैं- कहावत है कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है।

फूल और कांटे, बंटी और बबली तथा धूम 2 फिल्मों के गीत गाने वाली गायिका अलीशा चिनॉय (Alisha Chinai) के मामले में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। अलीशा को साल 1988 में प्रदर्शित आमिर खान अभिनीत फिल्म कयामत से कयामत तक के ऑडिशन में बतौर अभिनेत्री चुना गया था। हालांकि, बाद में आमिर के साथ यह फिल्म जूही चावला ने की।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के लेटेस्ट पॉडकास्ट में पॉप स्टार अलीशा चिनॉय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कयामत से कयामत फिल्म के ऑडिशन को लेकर रोचक किस्सा सुनाया और बताया- शुरुआत में गाना गाने के अलावा मैं अभिनेत्री भी बनना चाहती थी।

मुझे फिल्म कयामत से कयामत तक के स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यह किसी और को नहीं पता है, सिर्फ आमिर खान को पता है। मैं उसके ऑडिशन के लिए गई थी।

वहां आमिर ने मेरे साथ फिल्म के डायलॉग का रिहर्सल वगैरह भी किया था। फिर मैं घर गई और मैंने सोचा कि यार मैं तो क्किसी के संकेत देने पर रो नहीं सकती। मुझे भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की एक्टिंग स्टाइल अच्छी नहीं लगी।

मुझे अहसास हुआ कि बतौर अभिनेत्री मैं बहुत असहज रहूंगी। अपनी बात को आगे जारी रखते हुए अलीशा ने कहा- इसलिए मैंने तय किया कि मैं अच्छी गायिका हूं, एक्टिंग को भूल जाओ। मैं फाइनल राउंड के ऑडिशन के लिए नहीं गई।

फाइनल के लिए सिर्फ दो लड़कियां चुनी गई थी, एक मैं और दूसरी जूही चावला। मुझे लगता है कि इससे आमिर काफी निराश थे कि मैं नहीं गई। यह बड़ी गलती थी।

मालूम हो कि मेड इन इंडिया जैसे पॉप सॉन्ग से अलीशा स्टार बनीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version