राष्ट्रवाणी: मां बनने के बाद कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को मोटापे के लिए ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स पर बात की है। कटरीना कैफ ने ट्रोलिंग पर की बात।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम आलोचना के चलते खुद को नहीं बदलतीं एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मां बनने के बाद जब पब्लिकली स्पॉट हुईं तो लोगों ने उनके मोटापे पर तंज कसा। यहां तक कि नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में भी उनकी अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई।

तब कई सेलिब्रिटीज ने कटरीना कैफ की आलोचना करने वालों को लताड़ लगाई थी। यहां तक कि सलमान खान ने भी उन्हें सपोर्ट कर ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई थी। अब कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं की वजह से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की है।

कटरीना कैफ ने खुले तौर पर हालिया ट्रोलिंग के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कैसे सोशल मीडिया ट्रोल्स से डील करती हैं। लंदन के एक इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत पर असर न डालें।

अगर हम हर किसी की पसंद के हिसाब से चलने की कोशिश करने लगें, तो इससे खुद के लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।” कटरीना कैफ ने आगे कहा, “अगर मैं भी हर बार आलोचना या कमेंट्स के आधार पर अपने काम तय करती, तो शायद डर के मारे आगे ही नहीं बढ़ पाती और अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाती।

कभी-कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है और जश्न मनाती है तो कभी-कभी आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।” कटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है। एक्ट्रेस भले ही मां बनने के बाद बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह इवेंट्स या पार्टी में कभी-कभी स्पॉट होती हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version