राष्ट्रवाणी: देश के अस्पतालों में मरीजों की सेहत और उनके अधिकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है. सरकार ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों को दोबारा धोकर या सैनिटाइज करके इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवा DGHS द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अस्पतालों की इस लापरवाही से मरीजों में गंभीर संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है. सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस फैसले को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि मरीजों की जान से होने वाले खिलवाड़ को रोका जा सके. स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कई बार इस्तेमाल किए गए उपकरणों को स्टरलाइज यानी साफ करने के बाद भी वे पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते हैं. ऐसे उपकरणों पर पुराना जैविक कचरा या बैक्टीरिया छिपे रह सकते हैं, जो सीधे मरीज के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. स्वास्थ्य महानिदेशालय ने चेतावनी दी है कि इस लापरवाही के कारण मरीजों में हेपेटाइटिस बी, हेपेॉटाइटिस सी और HIV जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का सबसे ज्यादा डर रहता है. इसके साथ ही अस्पतालों में होने वाले गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का बोझ भी मरीजों पर बढ़ता है. सरकारी जांच में यह बात सामने आई है कि अस्पतालों के कई बड़े और महत्वपूर्ण विभागों में महंगे मेडिकल उपकरणों को दोबारा काम में लिया जा रहा था. इनमें मुख्य रूप से दिल की बीमारियों से जुड़े कार्डियोलॉजी विभाग में इस्तेमाल होने वाले कार्डियक कैथेटर, गाइडवायर और बैलून कैथेटर शामिल हैं. इसके अलावा किडनी के इलाज नेफ्रोलॉजी में काम आने वाले डायलाइजर और ब्लड ट्यूबिंग को भी दोबारा इस्तेमाल करने के मामले पकड़े गए हैं. कैंसर और न्यूरोसर्जरी जैसे विभागों में भी सर्जिकल स्टेपलर, लेप्रोस्कोपिक ट्रॉकर और सुइयों को दोबारा इस्तेमाल करने की शिकायतें मिल रही थीं. इस बड़ी पाबंदी के पीछे केवल स्वास्थ्य से जुड़े कारण ही नहीं हैं, बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी भी एक बड़ी वजह है. सरकार को ऐसी रिपोर्ट मिली थीं कि कई नामी कॉर्पोरेट अस्पताल एक बार इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को धोकर दूसरे मरीज पर इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उस नए मरीज से बिल में पूरे नए उपकरण के पैसे वसूले जा रहे थे. स्वास्थ्य महानिदेशालय ने साफ किया है कि यह हरकत ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के कड़े नियमों का सीधा उल्लघंन है. केंद्र सरकार के इस नए आदेश के बाद अब स्वास्थ्य अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, स्वास्थ्य विभागों और ड्रग कंट्रोलर को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों के अस्पतालों पर कड़ी निगरानी रखें. ड्रग इंस्पेक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की सरप्राइज चेकिंग करें. यदि कोई भी अस्पताल नियमों को तोड़ता हुआ या ओरिजिनल मैन्यूफैक्चरर के नियमों के खिलाफ जाकर उपकरणों को दोबारा इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एनएलसी इंडिया ने राजस्थान परियोजना – भारतीय पीएसयू के लिए विक्रम सोलर को 289.87 मेगावाटपी सोलर मॉड्यूल ऑर्डर दिया
- बीपीसीएल ने भारतीय पीएसयू मुंबई रिफाइनरी में 110 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टाटा पावर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
- कोल इंडिया H1 कैपेक्स 27% बढ़कर ₹7,966 करोड़ – भारतीय PSU
- कोयला पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की मांग खारिज; सीएमपीएफओ ने ₹48,000 करोड़ के घाटे का हवाला दिया – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने असम के खोराघाट जीजीएस में मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया – भारतीय पीएसयू
- 2001 और 2025 के बीच भारत ने 5.6% हरित आवरण खो दिया, जिससे गर्मी बढ़ गई: अध्ययन – भारतीय पीएसयू
- Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी
- सनातन महा गाथाओं से संवरेगा सिनेमा: ‘काली’ से लेकर ‘हनुमान’ तक, आ रहीं 11 बड़ी पौराणिक फिल्में – राष्ट्रवाणी

