रायपुर. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में लगातार दूसरा शतक और कुल 84वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया जिससे साबित होता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, भले ही वह खेल के एक ही प्रारूप में खेलते हों.

दक्षिण अफ्रीका के भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिए जाने के बाद कोहली ने 93 गेंद में 102 रन बनाए और रुतुराज गायकवाड़ (83 गेंद में 105 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की. गायकवाड़ ने इस प्रारूप में अपना पहला शतक बनाया.
सैंतीस साल के कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने रांची में श्रृंखला के पहले मैच में 120 गेंद में 135 रन बनाए थे.

कोहली ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए और वह अपना 53वां वनडे शतक बनाने के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे जिससे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शक खुशी से झूम उठे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली एक बार फिर जल्दी आए और दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों पर ऐसे हावी हो गए जो सिर्फ वही कर सकते हैं.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version