नयी दिल्ली. भारतीय हास्य कलाकार कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी.
शर्मा ने इसके रिलीज की तारीख की घोषणा की. अभिनेता-हास्य अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह दूल्हे की पोशाक में दर्शकों की ओर देख रहे हैं जबकि दुल्हन की पोशाक में अलग-अलग चार महिलाएं उन्हें उठा रही हैं.

फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ”डोली उठी दुर्घटना घटी.” शर्मा की पोस्ट में लिखा है, ”दोगुने असमंजस और चार गुने मज.े के लिए तैयार हो जाइए. किस-किस को-प्यार-करूं 2 फिल्म सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.” ‘किस किसको प्यार करूं 2’ साल 2015 में आई कॉमेडी फिल्म का सीक्वल है जिसमें शर्मा के साथ वरुण शर्मा, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और एली अवराम भी थे. पहली फिल्म में शर्मा ने कुमार शिव राम किशन की भूमिका निभाई थी और उन्होंने चार महिलाओं से शादी की थी.
अनुकल्प गोस्वामी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान हैं. फिल्म में हीरा वरीना, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और पारुल गुलाटी भी हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version