वाराणसी: वाराणसी के मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप रास्ते में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक नंबर प्लेट वाली क्रूजर जीप रास्ते में खड़े एक खड़े ट्रक से टकरा गई। थाना प्रभारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कर्नाटक के बीदर निवासी संतोष कुमार, सुनीता, गणेश, शिवकुमार तथा दो अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कर्नाटक पुलिस को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version