नयी दिल्ली. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के प्रोमो में तुलसी विरानी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी को ‘जय श्री कृष्ण’ कहकर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक के नए प्रोमो में तुलसी विरानी वीडियो कॉल पर गेट्स से बात करती दिखाई दे रही हैं. वह गेट्स का अभिवादन ‘जय श्री कृष्ण’ कहकर करती हैं और गेट्स जवाब में ‘जय श्री कृष्ण, तुलसी जी’ कहते सुनाई दे रहे हैं. तुलसी कहती हैं, ”मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आप अमेरिका से सीधे मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं. हम आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.”

इस पर गेट्स कहते हैं,”धन्यवाद तुलसी जी.” अमेरिकी शो ”द बिग बैंग थ्योरी” में नजर आने के बाद गेट्स की किसी धारावाहिक में यह दूसरी उपस्थिति है. पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ने शो में गेट्स की उपस्थिति को भारतीय मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक क्षण बताया.

स्मृति ने एक बयान में कहा, ”लंबे समय से महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य मुख्यधारा के विमर्श में हाशिये पर रहा है. यह पहल इसे बदलने की दिशा में एक सशक्त कदम है.” उन्होंने कहा, ”क्योंकि सास भी कभी बहू थी, हमेशा से एक शो से कहीं ब­ढ़कर रहा है. यह एक ऐसा आंदोलन रहा है जो हमारे समाज का आईना है. बिल गेट्स की मौजूदगी से हम उस भावना को आगे ब­ढ़ा रहे हैं.” बालाजी टेलीफिल्म्स की निर्माता और प्रबंध निदेशक एकता कपूर ने कहा कि इस विरासत शो में गेट्स का आना गर्व की बात है.

उन्होंने कहा, ” धारावाहिक के नए सीज.न के साथ, हमारा उद्देश्य मनोरंजन को एक व्यापक उद्देश्य देकर उस विरासत को आगे ब­ढ़ाना है. बिल गेट्स का इस सफर में शामिल होना सचमुच गर्व की बात है, न सिर्फ बालाजी में हमारे लिए, बल्कि पूरे भारतीय टेलीविज.न के लिए.” कपूर ने कहा, ” यह इस बात का प्रमाण है कि कैसे कहानियां सीमाओं से परे जाकर उन मुद्दों पर सार्थक बातचीत को जन्म दे सकती हैं जो वाकई मायने रखते हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और समुदाय की शक्ति शामिल है.” धारावाहिक का दूसरा भाग 25 साल बाद की कहानी को दिखाता है और इसका प्रसारण इस साल जुलाई में शुरू हुआ था. यह एक समृद्ध संयुक्त परिवार की कहानी है. इस धारावाहिक का प्रसारण 2000 में शुरू हुआ था और 2008 तक 1,800 कड़ियों में इसका प्रसारण हुआ.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version