राष्ट्रवाणी: कटहल की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसके कोफ्ते बनाकर देखे हैं? अगर घर में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो कटहल के कोफ्ते एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम कोफ्ते जब मसालेदार ग्रेवी में डाले जाते हैं, तो इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. कटहल को आमतौर पर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी मदद से कोफ्ते भी बेहद स्वादिष्ट बनते हैं. सही मसालों का चयन और ग्रेवी की अच्छी तैयारी इस डिश को खास बना देती है. इसे आप रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ परोस सकते हैं. ऐसे में जानिए इस स्वादिष्ट सब्जी की आसान रेसिपी के बारे में. सबसे पहले कच्चा कटहल लें और उसे साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद कटहल को उबालकर नरम कर लें. अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. अगर मिश्रण ज्यादा नर लग रहा हो तो थोड़ा और बेसन मिलाया जा सकता है. अब हाथों पर हल्का तेल लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें. एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल पर्याप्त गर्म होने पर कोफ्तों को धीरे-धीरे इसमें डालें. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तलें. कोफ्तों को बहुत तेज आंच पर तलने से बाहर की परत जल्दी गहरी हो सकती है, जबकि अंदर से वे अच्छी तरह नहीं पकेंगे. ऐसे में इन्हें मध्यम आंच पर तलना बेहतर होता है. तले हुए कोफ्तों को प्लेट में निकालकर कुछ देर के लिए अलग रख दें. ग्रेवी के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर पकाएं. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें. इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब जरूरत के अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को कुछ मिनट पकने दें. ग्रेवी तैयार होने पर इसमें तले हुए कटहल के कोफ्ते डालें. इन्हें धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं, ताकि कोफ्तों में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. आखिर में गरम मसाला और ताजा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने के लिए मुनीडीह परियोजना में XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, उच्च उत्पादन और मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली – भारतीय पीएसयू
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू
- झारखंड 62 बंद कोयला खदानों की फिर से नीलामी करेगा – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- अंताल्या में COP31: वैश्विक ऊर्जा संकट, जलवायु वित्त और जीवाश्म ईंधन परिवर्तन जलवायु शिखर सम्मेलन पर हावी होने के लिए तैयार – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
