चेन्नई: जाने-माने संगीत निर्देशक इलैयाराजा ने मद्रास उच्च न्यायालय में कहा कि उनकी दो और रचनाएं बिना उनकी अनुमति के एक नयी तमिल फिल्म में इस्तेमाल की गई हैं। ‘सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ सहित तीन संगीत कंपनियों के खिलाफ इलैयाराजा की याचिका पर सुनवाई कर रही पीठ के समक्ष बुधवार को संगीतकार के वकील ने यह दलील रखी।

याचिका में संगीतकार ने उनके गीतों के अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। इलैयाराजा के वकील ने बताया कि प्रदीप रंगनाथन अभिनीत हालिया तमिल फिल्म ‘डूड’ में उनके दो गीतों का उपयोग किया गया। न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता को इस मामले में एक अलग याचिका दायर करने का निर्देश दिया।

इससे पहले, सोनी म्यूजिक ने इलैयाराजा के गानों से हुई अपनी कमाई का ब्योरा एक सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपा और बताया कि उच्चतम न्यायालय ने कॉपीराइट संबंधी मामले को मुंबई उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की कंपनी की याचिका पर संगीतकार से जवाब मांगा है।

न्यायाधीश ने सीलबंद लिफाफे को स्वीकार नहीं किया क्योंकि इससे जुड़ा एक मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर के लिए स्थगित कर दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version