राष्ट्रवाणी: दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है तो क्यों ना इस मौके पर दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का …और पढ़ें दिल्ली के रोमांटिक मौसम में सुने मोहम्मद रफी का कल्ट गाना देव आनंद और नूतन पर फिल्माया गया था गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राजधानी को ‘दिलवालों की दिल्ली’ ऐसे ही नहीं कहा जाता।

ये शहर कई कलाकारों की जन्मभूमि रहा है और भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों और गानों की शूटिंग यहां हुई है। दिलचस्प बात ये है कि इस वक्त दिल्ली का मौसम काफी खुशनुमा है और ऐसे मौसम में पुराने रोमांटिक सॉन्ग सुनने का मजा ही अलग है। खासकर ऐसा गाना जो इसी शहर में शूट हुआ हो।

इंडस्ट्री के दिग्गज गायक रहे मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने इस रोमांटिक गाने को आवाज दी थी। जिसके बोल हैं- दिल का भंवर करे पुकार, प्यार का राग सुनो-प्यार का राग सुनो रे…(Dil Ka Bhanwar Kare Pukar)। दिल्ली के कुतुब मीनार (Qutub Minar) में शूट हुए इस गाने को देव आनंद और नूतन पर फिल्माया गया था, जिसमें उनकी केमस्ट्री काफी रोमांटिक है।

वहीं मोहम्मद रफी की आवाज देवानंद के रोमांटिक अंदाज पर एकदम सही बैठती है। गाने में दिखाए गए बाहरी सीन कुतुब मीनार में बाहर की ओर शूट किए गए थे वहीं अंदर के की घुमावदार सीढ़ी असल में मुंबई के महबूब स्टूडियो में बनाई गई थी क्योंकि असली कुतुब मीनार के अंदर के रास्ते काफी तंग थे जिससे पूरी फिल्म क्रू नहीं जा सकती थी।

इस एवरग्रीन रोमांटिक गाना 1963 की फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ के लिए बनाया गया था। जिसे एसडी बर्मन ने संगीत दिया था और इसे हसरत जयुपुरी ने लिखा था। वहीं मोहम्मद रफी ने अपनी जादूई आवाज से इसे सजाया था।

मेरे घर के सामने मूवी को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था और देव आनंद (Dev Anand) ने प्रोड्यूस किया था। इसमें देव आनंद और नूतन (Nutan) लीड रोल में थे। फिल्म जनवरी 1963 में रिलीज हुई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version