राष्ट्रवाणी: Mivi One 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹11,999 में उपलब्ध है। यह फोन 6000mAh बैटरी, …और पढ़ें सिर्फ ₹11,999 में नया 5G फोन: 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अगर आप कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Mivi One 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल में ये फोन सिर्फ ₹11,999 में मिल रहा है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने में मदद कर सकती है।

साथ ही इस फोन में 50MP का कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिल रहा है। ऐसे में कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और दमदार बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए ये डील आकर्षक हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं… फ्लिपकार्ट की सेल में इस नए Mivi One 5G के को 21,999 रुपये की जगह सिर्फ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

इस तरह मोबाइल पर 41% यानी 9,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है जो इस डील को और खास बनाती है। ICICI बैंक और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

वहीं, फ्लिपकार्ट Axis बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 650 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इन ऑफर्स के साथ फोन की कीमत सिर्फ 11,999 रुपये तक हो सकती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 11,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mivi One 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB की एक्सपैंडेबल UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है।

इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डेप्थ सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है। डिवाइस में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version