राष्ट्रवाणी: New Rule : नितिन नामदेव, रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ना वाला है. आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. यह नया नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा. दरअसल, प्रदेश के प्रीमियम दुकानों में विभाग को लगातार ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रह रहीं थी. इसे रोकने के लिए विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा रही है. सभी 49 प्रीमियम दुकानों में 1 अक्टूबर से कैशलेस बिक्री ही की जा सकेगी. यानी अब नगद नहीं बल्कि क्यूआर के जरिए शराब बिक्री होगी. इससे बिक्री और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. साथ ही तय कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर भी अंकुश लगने में मदद मिलेगी. आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में होने वाले लेनदेन को डिजिटल बनाना एक महत्वपूर्ण कदम है. कैशलेस व्यवस्था से बिक्री और भुगतान के बीच बेहतर निगरानी संभव होगी. साथ ही ओवररेट जैसी शिकायतों की जांच के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन भी एक रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रहेगा. बताया जा रहा है कि प्रीमियम शराब दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी. ऐसे में विभाग ने ओवररेट की समस्या पर नियंत्रण के लिए भुगतान व्यवस्था में बदलाव किया. अगर अब कोई प्रीमियम शॉप में शराब बोतल के ज्यादा पैसे लेगा तो वह सीधे डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा. इससे निर्धारित कीमत और वास्तविक भुगतान के बीत अंतर की शिकायतों की जांच की संभव हो पाएगा.
Trending
- बडे़ पर्दे पर सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे Aamir Khan? साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की के साथ मिलाया हाथ – राष्ट्रवाणी
- नाबालिग से 1.77 लाख की अवैध वसूली: मां-बेटे पर प्राथमिकी (एफआईआर), जानिए कैसे ऐंठे पैसे – राष्ट्रवाणी
- अक्टूबर में होने वाला रेपो रेट पर फैसला, इसके पहले आरबीआई गवर्नर ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात – राष्ट्रवाणी
- ‘जापान की अनुशासित कार्यसंस्कृति और तकनीक प्रेरणादायी’, सीएम साय ने जापानी छात्रों के साथ साझा किए अपने अनुभव – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव में खाद छिड़क रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, भागते समय औंधे मुंह खेत में गिरा, मौत – राष्ट्रवाणी
- बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी की धड़ाधड़ कार्रवाई, आवासीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद 10 अनुदेशकों को अंतिम नोटिस – राष्ट्रवाणी
- 8 भुजाएं, सदियों पुरानी आस्था और कई रहस्य… छत्तीसगढ़ की इस गणेश प्रतिमा को 25 युवक भी नहीं हिला पाए, विसर्जन की जगह कराया जाता है स्नान – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाला : पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, एडिशनल कलेक्टर की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किए बड़े खुलासे – राष्ट्रवाणी
