राष्ट्रवाणी: हरियाणवी लोकगीत ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी बहुत ही मजेदार गाना है। इसमें नई बहू और उसके ससुरालवालों के बीच की बातचीत को बयां किया गया है। हरियाणा का मजेदार लोकगीत है ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी (एआई Generated Image) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
हरियाणा की संस्कृति में लोकगीतों की खास जगह है। यहां हर मौके के लिए लोकगीत हैं, जो अपने ठेठ देसी अंदाज और बोलियों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं लोकगीतों में ससुरा जी ल्यादे ऊंटनी भी शामिल है।
ये लोकगीत हरियाणा में काफी मशहूर है और महिलाएं इस पर खूब डांस भी करती हैं। दरअसल, इस लोकगीत में एक महिला अपने ससुरालवालों से ऊंटनी की मांग करती है, जो बहुत ही मजेदार तरीके से पेश किया गया है। आइए जानें क्या कहता है ये लोकगीत।
ये लोकगीत एक नई बहू और उसके ससुरालवालों के बीच बातचीत की तरह दिखाया गया है। इसमें नई बहू अपने ससुरालवालों से एक ऊंटनी लाने की जिद करती है और बताती है कि उसे क्यों ऊंटनी चाहिए। इस गीत की शुरुआत वह अपने ससुर से करती है और कहती है कि मुझे ऊंटनी ला दो और मुझे दूध निकालना भी आता है।
इसके बाद वो एक पीतल के घड़े का जिक्र करती है, जिसमें दूध निकालते समय झमाझमा आवाज आती है। इसलिए उसे एक ऊंटनी चाहिए। अपने ससुर के बाद नई बहू अपने जेठ से कहती है कि उसके लिए एक ऊंटनी ला दो और उसे दूध निकालना भी आता है।
वो पीतल के घड़े में दूध दूहेगी, जिसमें दूध निकालते समय झनाझना आवाज आती है। इसके बाद वो अपने देवर से कहती है कि मेरे लिए ऊंटनी ला दो, मुझे दूध निकालना आता है और पीतल के घड़े में उसकी आवाज में झनाझन आती है। सबसे अंत में वो अपने पति से कहती है तुम मेरे लिए ऊंटनी ला दो।
मुझे दूध निकालना भी आता है और पीतल के घड़े में दूध निकलते हुए दूध की झनाझना आवाज आती है, जो बहुत ही अच्छी लगती है। हरियाणा में दूध-दही उनके रोजमर्रा के खान-पान का अहम हिस्सा है। इसलिए पशु पालन पर वहां खूब जोर दिया जाता है।
ये लोकगीत हरियाणा की इसी संस्कृति को दिखाता है, जिसमें नई बहू ऊंटनी की जिद करती है। इसके अलावा, इस गीत में महिला का उसके ससुरालवालों के साथ रिश्ते की मिठास को दिखाया गया है। इस गीत की धुन भी काफी मजेदार है, जिसपर महिलाएं अलग-अलग अवसरों पर जमकर डांस भी करती हैं।

