राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के ग्राम मोहंदी के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी।

इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मानसून की सक्रियता के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version