नयी दिल्ली. मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन अभिनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मां वंदे’ की शूटिंग शुरू हो गई है. एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म एक मजबूत जीवनीात्मक नाटक है जो भारतीय मिट्टी, मां की इच्छाशक्ति और उस अडिग संकल्प का जश्न मनाती है जिसने राष्ट्र का भविष्य बनाया.

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की. इस वीडियो पोस्ट में फिल्म की शूटिंग शुरू होने के दौरान आयोजित पूजा समारोह की झलकियां दिखाई गईं. इस पोस्ट के नीचे “मां वंदे की शूटिंग शुरू! एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जो उस शख्स की कहानी बयां करेगा जिसने एक राष्ट्र का भविष्य गढ़ा.” लिखा था.

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर की गई थी. वीर रेड्डी एम द्वारा सर्मिथत और ‘सिल्वर कास्ट क्रिएशन्स बैनर’ के तहत निर्मित फिल्म “मां वंदे” का निर्देशन प्रशंसित फिल्म निर्माता क्रांति कुमार सीएच ने किया है. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसमें मोदी के जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक पहलुओं को सच्चाई, गरिमा और बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version