राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकभवन में राज्यपाल के सचिव डॉक्टर सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली, इंटरनेट, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा हुई। प्रोटोकॉल के अनुसार, वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

