राष्ट्रवाणी: रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर लगाम लगाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो और इसके साथ दिए गए संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि आपका परिवार आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है, न कि किसी अनहोनी की खबर का। दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से शोसल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि युवक 18 साल का हो गया है, जिसकी खुशी में माता-पिता और बहन उसे सरप्राइज देने की तैयारी में है। इस बीच उसके पिता के पास फोन आता है कि उसका एक्सिडेंट हो गया है, जिससे जन्मदिन की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती है। दो मिनट के रोमांच या खुद को “कूल” दिखाने के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। कमिश्नरेट ने याद दिलाया है कि असली बहादुरी और जिम्मेदारी सड़क पर नहीं, बल्कि जीवन के हर कदम पर नियमों का पालन करने में है। इसी के साथ ही अपील की गई है कि धीरे चलिए, सुरक्षित चलिए। आपका परिवार आपकी मंज़िल का इंतज़ार कर रहा है, आपकी ख़बर का नहीं।
Trending
- लापरवाही पड़ी भारी: रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Middle East War से टूटी पाकिस्तान की कमर! पेट्रोल-डीजल ही नहीं आटा, सब्जी, और साबुन तक हो गए महंगे! कितने बढ़े दाम? – राष्ट्रवाणी
- 25000 करोड़ रुपये के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचेगा शापूरजी पलोनजी ग्रुप? मालिक ने नोएल टाटा को लिखा पत्र – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन – राष्ट्रवाणी
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की – राष्ट्रवाणी
- ’बालोद जिले के 4000 से अधिक हितग्राहियों ने मनाया गृह प्रवेश उत्सव, पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सौंपी गई ’खुशियों की चाबी’ – राष्ट्रवाणी
