राष्ट्रवाणी: रायपुर, 21 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदौर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर नकल किए जाने के मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी की सोमवार को निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला । रायपुर में स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में साय ने कहा, “राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं।

इस तरह का आचरण और व्यवहार उन्हें शोभा नहीं देता। उनकी असलियत पूरे देश के सामने आ रही है।” साय की यह टिप्पणी इंदौर में राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि की ओर दी गई एक प्रस्तुति पर उपजे राजनीतिक विवाद के बीच आई है, जहां मणि ने प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और तौर-तरीकों की नकल की थी।

कई भाजपा नेताओं ने प्रस्तुति की आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि इससे माताओं और मातृत्व के सम्मान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे पहले दिन में साय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय संस्कृति में एक मां और उसके स्थान के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

वीडियो में दिवंगत कवि ओम व्यास की ओर से मां पर लिखी गई प्रसिद्ध कविता दिखाई गई है, जिसमें एक मां के बलिदान, एक बच्चे के जीवन में स्नेह और पोषण की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि हर व्यक्ति की मां सम्मान की हकदार है।

बघेल ने रविवार शाम संवाददाताओं से कहा था कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं की माताओं के खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर इसी तरह की चिंता क्यों नहीं जताई जाती। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति की मां मां होती है। ऐसा नहीं है कि केवल प्रधानमंत्री मोदी की मां ही मां हैं।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version