राष्ट्रवाणी: रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज़ द्वारा सदस्यों के लिए एक विशेष और इंटरैक्टिव ‘सेल्फ-मेकअप एवं ग्रूमिंग’ सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन ‘बेला स्पेल’ की प्रसिद्ध ब्यूटी विशेषज्ञ श्रेया जैन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रेया जैन ने क्लब की सदस्यों को आसान और प्रभावी तरीकों से मेकअप की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने त्वचा की सही देखभाल (स्किन प्रिपरेशन), स्किन टाइप के अनुसार सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चयन से लेकर स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप एप्लीकेशन और फिनिशिंग टच तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि किस तरह कम समय और सही तकनीकों का उपयोग कर प्राकृतिक सुंदरता को निखारा जा सकता है। यह सत्र केवल एक डेमो तक सीमित न रहकर काफी संवादत्मक (इंटरैक्टिव) रहा। क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी त्वचा व मेकअप से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका श्रेया जैन ने बेहद सरलता और धैर्यपूर्वक जवाब दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सदस्यों ने बताया कि यह सत्र न केवल ग्रूमिंग और ब्यूटी टिप्स सीखने का माध्यम बना, बल्कि इसने उनमें आत्मविश्वास जगाने और स्व-देखभाल (सेल्फ-केयर) के प्रति जागरूक करने में भी मदद की। अंत में क्लब द्वारा श्रेया जैन को उनके मार्गदर्शन और बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
