राष्ट्रवाणी: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ (Ramayana) से लारा दत्ता के किरदार ‘कैकेयी’ और शीबा चड्ढा के किरदार ‘मंथरा’ के पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं। ‘रामायण’ से सामने आया कैकेयी का पोस्टर ‘मंथरा’ बनी शीबा चड्ढा की झलक भी आई सामने एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के मेकर्स नमित मल्होत्रा ने फिल्म से रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है।

यह पोस्टर महाकाव्य के दो अहम किरदारों को सामने लाते हुए उन घटनाओं की तरफ इशारा करता है कि कैसे ये भगवान राम का भाग्य हमेशा के लिए बदल देंगी। रामायण (Ramayana) के मेकर्स ने फिल्म के दो बेहद अहम किरदारों के दो नए कैरेक्टर पोस्टर्स को रिलीज कर दिया है। बता दें कि यह रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता (Lara Dutta), और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा (Sheeba Chadha) के कैरेक्टर पोस्टर्स हैं, जिसमें दर्शक इस महाकाव्य के दो बहुत ही खास किरदारों से रूबरू हो पा रहे हैं।

पोस्टर्स ने कहानी के टर्निंग प्वाइंट की ओर इशारा किया है। रानी कैकेयी की दो इच्छाएं जो राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के लिए सब कुछ बदल देती हैं, वहीं रानी के इस कदम के पीछे मौजूद मंथरा की बातें होती हैं, जो ऐसी घटनाओं का सिलसिला शुरू करती है, जिससे पूरे राज्य का भविष्य बदल जाता है।

यह दोनों नए पोस्टर्स अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जारी किए गए पोस्टर के बाद सामने आए हैं। अरुण गोविल जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में भगवान राम के रूप में टीवी पर अपनी पहचान बनाई, वह अब अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में रामायम की दुनिया के जरिए लौट रहे हैं। पोस्टर में शाही अंदाज में लारा दत्ता के कैकेयी अवतार को पेश किया गया है, जिसमें शानदार पारंपरिक पोशाक और गहनों में वह अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं।

वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग है, जिसमें वे अपने हाथों में अपनी कुछ चीजें पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं। मेकर्स ने पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक रानी। एक मां।

पिता के प्यार को धोखा देने वाली दो इच्छाएं, जो राम के भाग्य को हमेशा के लिए बदल देंगी। एक भरोसेमंद साथी। एक शातिर दिमाग, जिसकी फुसफुसाहट एक मां के प्यार को पूरे राज्य के सबसे काले दौर में बदल देगी।

रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता। मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा’। दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायण को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता, रॉकिंग स्टार यश (Yash) रावण, सनी देओल (Sunny DEOL) हनुमान और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है।

यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version