रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक मकान से बुजुर्ग दंपति के शव बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आज अपराह्न चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की पुलिस को कसेरपाड़ा इलाके में स्थित एक बंद मकान से दुर्गंध आने की शिकायत मिली जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस दल मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो वहां दंपति के शव बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल नगायच (78) और उनकी पत्नी सरस्वती नगायच (76) के रूप में हुई है. पुलिस को आशंका है कि दंपति की मौत लगभग दो दिन पहले ही हो गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि गोपाल की मौत जमीन पर गिरने से हुई है तथा अल्जाइमर बीमारी से ग्रस्त उनकी पत्नी सरस्वती की मौत बीमारी के कारण हुई. उन्होंने बताया कि गोपाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे तथा घर पर वह और उनकी पत्नी ही रहते थे. उनका एकमात्र बेटा उमाकांत कोलकाता में एक कंपनी में नौकरी करता है. उनकी दो विवाहित बेटियां हैं.

अधिकारियों ने बताया कि गोपाल के पुत्र उमाकांत ने अपने मित्रों को बताया था कि दो दिन से उनके पिता फोन नहीं उठा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में हत्या या चोरी का अंदेशा नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version