वाशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से ‘निराश’ हो चुके हैं. यूक्रेन-रूस के बीच युद्धविराम की दिशा में प्रगति की आस के साथ ट्रंप के फोन पर अलग-अलग बात करने से पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह बात कही.

ट्रंप ने सप्ताहांत एक सोशल मीडिया पोस्ट में उम्मीद जताई कि युद्धविराम के लिहाज से सोमवार एक ‘सार्थक दिन’ साबित होगा. ट्रंप अपने इस प्रयास के तहत नाटो नेताओं से भी फोन के जरिये बातचीत करेंगे. लेकिन ट्रंप के फोन कॉल से पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ट्रंप को लगता है कि पुतिन बातचीत के बारे में गंभीर नहीं हैं, तो वह युद्ध को समाप्त करने के प्रयास से पीछे हटने के लिए ‘पूरी तरह से तैयार’ हैं.

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि सुबह 10 बजे के तुरंत बाद फोन के जरिये बातचीत शुरू हुई. उन्होंने बातचीत समाप्त होने के बाद अतिरिक्त विवरण देने का वादा किया. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पिछले सप्ताह रूस और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच इस्तांबुल में हुई वार्ता को देखते हुए इस बातचीत को ह्लमहत्वपूर्णह्व बताया, जो मार्च 2022 के बाद पहली ऐसी वार्ता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version