नयी दिल्ली: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें पांच साल बाद आखिरकार पासपोर्ट वापस मिल गया है। मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा चक्रवर्ती के दिवंगत साथी और अभिनेता सुशांत ंिसह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में उनके (चक्रवर्ती के) पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद उन्हें पासपोर्ट वापस मिला है।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (33) ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह हवाईअड्डे पर पासपोर्ट हाथ में लिए नजर आ रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत लड़ाइयां, अंतहीन आशाएं। आज मैं फिर अपना पासपोर्ट थामे हुए हूं।

अपने अध्याय2 के लिए तैयार! सत्यमेव जयते।’’ सुशांत की जून 2020 में मौत के बाद रिया को हिरासत में लिया गया था। सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जमानत मिलने पर उन्होंने पासपोर्ट एनसीबी के पास जमा कर दिया था। रिया आखिरी बार 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘‘चेहरे’’ में नजर आई थीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version