रांची. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (352) लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया.

रोहित के नाम इस श्रृंखला से पहले 349 छक्के थे. अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे. रोहित ने पारी के 15वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लगातार दो छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की और फिर मार्को यानसन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर पुल करके अफरीदी के काफी कम पारियों में सर्वाधिक एकदिवसीय छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया.

रोहित ने 2007 में पदार्पण के बाद भारत के लिए 278 मैचों की 270वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया. वह वनडे करियर का 60 अर्धशतक पूरा करने के बाद यानसन की गेंद पर पगबाधा हुए. उन्होंने 50 गेंद में 57 रन की पारी के दौरान तीन छक्कों के अलावा पांच चौके जड़े. उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 गेंद में 136 रन की साझेदारी के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version