राष्ट्रवाणी: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में बेहतर संगठन निर्माण एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन-प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन का परिणाम है। सह-प्रभारियों एस. संपत कुमार, ज़रीता लैथफ्लांग और विजय जांगिड़ के समन्वय तथा बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यरत सभी कांग्रेसजनों के अथक परिश्रम से प्रदेश कांग्रेस को यह उपलब्धि हासिल हुई है। गैंदू ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनता के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version