राष्ट्रवाणी: इस आर्टिकल में आप बिना लहसुन-प्याज के कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने की आसान विधि जानेंगे, जो पितृ पक्ष के लिए एकदम परफेक्ट है। पितृ पक्ष में ऐसे बनाएं कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
श्राद्ध या पितृ पक्ष के दौरान हमारे घरों में सात्विक भोजन बनाने की बहुत पुरानी परंपरा है। इस दौरान लहसुन और प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता। ब्राह्मणों और पितरों के लिए सजने वाली थाली में पूरी, खीर और आलू की सब्जी के साथ अगर ‘कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी’ न हो, तो वह थाली बिल्कुल अधूरी सी लगती है।
कद्दू की यह सब्जी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। खट्टे-मीठे स्वाद का यह अद्भुत संगम हर किसी को पसंद आता है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष के लिए सात्विक और हलवाई जैसी स्वादिष्ट कद्दू की सब्जी घर पर कैसे तैयार करें।
