राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून (CG Monsoon Update)अब वापसी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए कंडीशन अनुकूल होने वाली है।

गुरुवार को लगभग पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहा और कहीं पर भी बारिश (Aaj Ka Mausam) रिकॉर्ड नहीं हुई। रायपुर में गुरुवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं मिनिमम टेम्परेचर 24.9 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल से 0.9 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 34.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 18.2 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।

अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की लाइन अब 32.5 डिग्री नॉर्थ से 23 डिग्री नॉर्थ तक पहुंच गई है। यह लाइन अभी गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया जैसे शहरों से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में गुजरात, मध्य प्रदेश और आसपास के कई इलाकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए हालात फेवरेबल हो सकते हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टेम्परेचर में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजनांदगांव 34.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

दूसरी तरफ पेंड्रारोड 18.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। अंबिकापुर में मैक्सिमम 31 और मिनिमम 19.4 डिग्री, बिलासपुर में 32.8 और 23.6 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ। जगदलपुर में मैक्सिमम टेम्परेचर 32.6 डिग्री रहा।

रायपुर में गुरुवार को दिन काफी गर्म रहा। दिन का पारा 33.4 डिग्री रहा जो नॉर्मल से एक डिग्री ज्यादा है। रात का पारा भी 24.9 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 0.9 डिग्री ऊपर है।

शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है और गर्मी बनी रहेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version