राष्ट्रवाणी: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्लड शुगर बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि भोजन करने के बाद कुछ देर टहलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि भोजन के बाद आखिर कितने समय तक टहलना चाहिए?

क्या सिर्फ 5 मिनट की छोटी वॉक काफी है, या फिर 10 से 20 मिनट तक चलना जरूरी है? हाल ही में आए मेडिकल रिसर्च और अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि खाने के बाद की गई हर छोटी वॉक आपके शरीर पर सकारात्मक असर डालती है. अगर आपके पास समय की कमी है, तो खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट की वॉक भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिल्कुल शांत या निष्क्रिय बैठे रहने से बेहतर है कि आप कुछ कदम चलें. 5 मिनट की छोटी वॉक मांसपेशियों को एक्टिव कर देती है, जिससे वे इंसुलिन की गैर-मौजूदगी में भी ग्लूकोज का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं. नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है. यह छोटी वॉक सुबह के नाश्ते या दफ्तर में लंच के बाद बेहद आसान और कारगर आदत हो सकती है. जो लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल सकते हैं, उनके लिए 10 मिनट की वॉक एक बेहतरीन विकल्प है. जब आप भारी या अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करते हैं, तो 10 मिनट तक टहलना बहुत फायदेमंद होता है. यह समय मांसपेशियों को लगातार सक्रिय रखने के लिए पर्याप्त है. अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन भी इसे शुगर लेवल में सुधार करने का एक बेहद आसान और व्यावहारिक तरीका मानता है. अगर आप एक बार में ज्यादा देर तक नहीं टहल पाते हैं, तो 10 मिनट की वॉक से शुरुआत करना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा गंभीर हैं और समय दे सकते हैं, तो 20 मिनट की वॉक सबसे बेहतर परिणाम देती है. यह आपके ब्लड शुगर को लंबे समय तक बढ़ने से रोकती है. एक रिसर्च में पाया गया है कि लगातार लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय अगर हर 15 से 20 मिनट में थोड़ा ब्रेक लेकर चला जाए, तो शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का संतुलन बहुत अच्छा रहता है. यह अवधि न सिर्फ शुगर को नियंत्रित करती है, बल्कि आपकी शारीरिक फिटनेस और दिल की सेहत को भी मजबूत बनाती है. रिसर्च के अनुसार, ब्लड शुगर को कम करने के लिए कोई एक निश्चित समय हर व्यक्ति पर एक जैसा लागू नहीं होता. हर किसी के शरीर की क्षमता, खाने का तरीका और शुगर रिस्पॉन्स अलग होता है. यदि आप 20 मिनट चलने में सक्षम हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर समय कम है तो 5 या 10 मिनट की वॉक को ही अपनी आदत बना लें. रोजाना नियम से चलना ही आपके ब्लड शुगर को काबू में रखने की असली चाबी है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version