राष्ट्रवाणी: Is bank close: आज 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर बैंक बंद रहने के बाद, कल 3 अक्टूबर 2026 को क्या …और पढ़ें आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहे। कल 3 अक्टूबर 2026 को देश भर के बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई नियमों के तहत पहला शनिवार बैंक के लिए कार्यदिवस होता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप आज 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को बैंक बंद होने के कारण अपना काम नहीं निपटा पाए हैं और सोच रहे हैं कि कल शनिवार को बैंक (Bank open or close) खुलेंगे या नहीं, तो आपके लिए राहत की खबर है। कल शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को देश भर में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह काम होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार बैंक केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहला, तीसरा और पांचवां (5th) शनिवार बैंकों के लिए रेगुलर वर्किंग डे होता है। चूंकि 3 अक्टूबर 2026 महीने का पहला शनिवार है, इसलिए कल देश भर के सभी सरकारी, प्राइवेट, क्षेत्रीय और सहकारी बैंक खुले रहेंगे।
आप शाखा जाकर अपने पेंडिंग काम (जैसे कैश जमा/निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, ड्राफ्ट आदि) निपटा सकते हैं। आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) है। आरबीआई के ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत आज देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं अनिवार्य रूप से बंद रहीं।
अगर आपका कोई जरूरी कागजी काम या चेक क्लीयरेंस अटका हुआ है, तो कल शनिवार को बैंक शाखा जाकर इसे जरूर निपटा लें, क्योंकि परसों रविवार को फिर बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने या खुलने के बावजूद ATM, UPI (PhonePe, गूगल Pay, Paytm) और नेट बैंकिंग की सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के चालू रहती हैं।
