राष्ट्रवाणी: Baking Soda And Foil Trick For Silver Cleng: दीवाली की पूजा के लिए जब आप सालभर रखे चांदी के लोटे, कटोरी या दूसरे बर्तन निकालते हैं तो कई बार उन्हें देखकर लगता है कि इनकी चमक पूरी तरह गायब हो चुकी है. लंबे समय तक स्टोर करके रखने की वजह से चांदी के बर्तन काले या धुंधले नजर आ सकते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें चमकाने के लिए जोर-जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं. लेकिन यही सबसे बड़ी गलती हो सकती है. चांदी एक मुलायम धातु है. इसलिए इसे साफ करते समय ज्यादा जोर लगाने या किसी खुरदरी चीज से रगड़ने पर इसकी सतह पर बारीक खरोंच पड़ सकती हैं. एक बार ये निशान पड़ जाएं तो बर्तन की चमक पहले जैसी करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए दीवाली पर चांदी के बर्तनों की सफाई करते समय पहले यह समझना जरूरी है कि उनकी चमक आखिर गई क्यों है. चांदी के बर्तन काले क्यों पड़ जाते हैं?
चांदी का रंग काला या धुंधला होना कोई अजीब बात नहीं है. इसके पीछे एक रासायनिक प्रक्रिया होती है. हवा में मौजूद सल्फर के कुछ यौगिक चांदी के संपर्क में आते हैं और धीरे-धीरे इसकी सतह पर एक परत बन जाती है. इसे टार्निश कहा जाता है. इसी वजह से लंबे समय तक डिब्बे में बंद रखे चांदी के लोटे या दूसरे बर्तन अपनी पुरानी चमक खो देते हैं. दरअसल, जिन चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल लंबे समय तक नहीं होता, उन पर यह परत ज्यादा जमा हो सकती है. यही कारण है कि पूजा-पाठ के लिए साल में कुछ खास मौकों पर निकाले जाने वाले चांदी के बर्तन अक्सर काफी काले या मटमैले नजर आते हैं. चांदी के बर्तन पर जमी काली परत देखकर उसे किसी खुरदरे स्क्रबर, वायर या बहुत ज्यादा ताकत से रगड़ने की कोशिश न करें. ऐसा करने से टार्निश तो हट सकता है, लेकिन चांदी की सतह पर महीन खरोंच पड़ सकती हैं. धीरे-धीरे बर्तन की फिनिश खराब दिखने लगती है और उसकी चमक भी कम हो सकती है. इसलिए चांदी के बर्तन को चमकाने के लिए ऐसी विधि अपनाना बेहतर है जिसमें ज्यादा रगड़ने की जरूरत न पड़े. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी या बर्तन के नीचे एल्युमिनियम फॉयल बिछा दें. इसके बाद उसमें इतना गर्म पानी डालें कि चांदी का लोटा या बर्तन पूरी तरह पानी में डूब जाए. अब इसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ी सी नमक डालें. इस मिश्रण में चांदी का बर्तन करीब 15 से 20 मिनट तक रखा रहने दें. इस दौरान एक रासायनिक प्रक्रिया होती है, जिसकी मदद से चांदी की सतह पर जमी काली परत ढीली होकर हटने लगती है. इसके बाद बर्तन को पानी से अच्छी तरह धो लें और मुलायम कपड़े से पूरी तरह सुखा दें. अक्सर आपको बर्तन की चमक में फर्क तुरंत नजर आने लगेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चांदी को लगातार रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर तांबे का बर्तन भी है तो ऐसे चमकाएं दीवाली पर कई घरों में चांदी के साथ तांबे के बर्तन भी पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. तांबे पर जमी काली या हरी परत को साफ करने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा नमक डालें. अब इसे तांबे के बर्तन पर हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तांबे की सतह पर बनी ऑक्सीडाइज्ड परत को ढीला करने में मदद करता है, जबकि नमक हल्की सफाई करता है. सफाई के बाद तांबे के बर्तन को पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है. इसके बाद इसे तुरंत मुलायम कपड़े से सुखा लें. अगर बर्तन पर पानी रह गया तो उस पर पानी के निशान या दोबारा परत जमने की समस्या हो सकती है. अगर सालभर डिब्बे में रखे रहने के कारण आपका चांदी का लोटा या कोई दूसरा चांदी का बर्तन काला पड़ गया है, तो उसे देखकर तुरंत नया खरीदने की जरूरत नहीं है. सही तरीके से सफाई करने पर पुराना बर्तन फिर से चमक सकता है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
