राष्ट्रवाणी (सूरजपुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली की रात एक हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई. यह घटनाएं सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सोनपुरसू गांव के पांडोपारा और प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के श्यामनगर गांव में हुईं. पहली घटना में 36 वर्षीय मोहन लाल कंवर उर्फ मट्टू लाल की धान की फसल की रखवाली करते समय हाथी के हमले में मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना में 51 वर्षीय कृष्ण राजवाडे पर हाथी ने हमला कर उन्हें मौके पर ही मार डाला, जब वे अपने साथी के साथ मुर्गा ढूंढने निकले थे.स्थानीय निवासियों के अनुसार, ‘कबड़ा कान’ नाम का यह हाथी पिछले छह महीनों में 15 लोगों की जान ले चुका है, हालांकि वन विभाग ने इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इन घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने आबादी वाले इलाकों में हाथी की आवाजाही न रोक पाने पर वन कर्मियों को घेर लिया. प्रभावित परिवारों को 50,000 रुपये का मुआवजा और नौकरी देने के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई. ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी की गतिविधियों पर ठीक से नजर नहीं रखी जा रही है. उन्होंने हाथी की लगातार निगरानी करने और उसे रेस्क्यू सेंटर शिफ्ट करने की मांग की है. पुलिस ने दोनों मौतों की पुष्टि कर दी है. वन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार है कि हाथी को ट्रैंकुलाइज़ करके कॉलर आईडी पहनाया जाएगा ताकि उसकी गतिविधियों की निगरानी की जा सके. इस क्षेत्र में लगातार हो रहे मानव-हाथी संघर्ष से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं और समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. सोमवार, 16 नवम्बर 2026 सोम, 16 नव. 2026 | 12:03 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: CG Weather: राजनांदगांव में बढ़ने लगी रात में ठंड, 19 नवंबर से मौसम लेगा करवट; चक्रवात का अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन – राष्ट्रवाणी
- एमजीएल ने सीएनजी की कीमत ₹1.50 से ₹91.50/किलो तक बढ़ाई; इस वर्ष आठवीं वृद्धि – भारतीय पीएसयू

