रायपुर. टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान किया गया. टी20 विश्व कप का 10वां चरण भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर सात फरवरी से आठ मार्च तक आयोजित किया जाएगा.

भारत को ग्रुप ए में उसके पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया है. भारत सात फरवरी को मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगा. जर्सी का अनावरण इस टूर्नामेंट के ब्रांड दूत और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तथा भारतीय टी20 टीम के सदस्य तिलक वर्मा ने किया.



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version