राष्ट्रवाणी: वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक (फोटो क्रेडिट- एक्स) छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनेगी फिल्म बॉलीवुड का ये डायरेक्टर बना रहा है मूवी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जीवनी पर सिनेमा जगत में लंबे अरसे से फिल्में बनती आ रही हैं।

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के बाद अब एक बार फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक को लेकर चर्चा तेज है। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अमित राय इस पीरियड ड्रामा फिल्म को बनाने की तैयारी हैं, जो इससे पहले ओह माय गॉड जैसी सफल मूवी फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं- साल 2023 में खबरें आई कि निर्देशक अमित राय की अगली फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी।

अमित इस फिल्म को अभिनेता शाहिद कपूर के साथ बनाने वाले थे। हालांकि, फिर शाहिद फिल्म से हट गए और खबरें आई कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब अमित ने इस फिल्म पर काम फिर शुरू कर दिया है।

वह किसी दूसरे अभिनेता के साथ यह फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। अमित बताते हैं- जो फिल्म मैं शाहिद कपूर के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बना रहा था, उस पर काम फिर से शुरू कर रहे हैं। फिल्म अभी ठंडे बस्ते में नहीं गई है, हम बस अच्छे अभिनेता की तलाश कर रहे हैं।

शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के लिए कोई बड़ा कलाकार ही चाहिए। इस मामले में एक अभिनेता के साथ हमारी बातचीत अंतिम चरणों में हैं, जल्द ही इसके बारे में हम आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस तरह से अमित राय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक को लेकर लेटेस्ट अपडेट साझा किया है, जिसे जानकर सिनेप्रेमियों को उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

हालांकि, फिल्म में कौन सा कलाकार लीड रोल प्ले करेगा, ये अभी भी अपने आप में बड़ा सवाल है। छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी सिनेमा तक लोकप्रिय है। लंबे अरसे से उनके जीवन पर फिल्में बनती आ रही हैं, जिनमें से चुनिंदा फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं- इस तरह की तमाम पीरियड ड्रामा मूवीज में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार की कहानी को दर्शाया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version