राष्ट्रवाणी: Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित छात्रों को बड़ी राहत मिली है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 19 सितंबर 2026 तक प्रवेश लिया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा रिक्त सीटों की उपलब्धता की स्थिति में ही लागू होगी। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम के रायपुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी का गमछा पहनाकर ढाल दास का स्वागत किया। उनके कांग्रेस प्रवेश से प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है। रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ज्यादातर लोग कबीरधाम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Trending
- Middle East War से टूटी पाकिस्तान की कमर! पेट्रोल-डीजल ही नहीं आटा, सब्जी, और साबुन तक हो गए महंगे! कितने बढ़े दाम? – राष्ट्रवाणी
- 25000 करोड़ रुपये के लिए टाटा संस में हिस्सेदारी बेचेगा शापूरजी पलोनजी ग्रुप? मालिक ने नोएल टाटा को लिखा पत्र – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन – राष्ट्रवाणी
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की – राष्ट्रवाणी
- ’बालोद जिले के 4000 से अधिक हितग्राहियों ने मनाया गृह प्रवेश उत्सव, पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सौंपी गई ’खुशियों की चाबी’ – राष्ट्रवाणी
- बारिश के बीच गंगरेल बांध का बढ़ा जलस्तर, महानदी में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
