राष्ट्रवाणी: Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति की झलक मुख्यमंत्री निवास में देखने को मिली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही. रायपुर. छत्तीसगढ़ में लंबे प्रयासों के बाद पहली बार नेशनल गेम्स का आयोजन हो सकता है. इस मेगा ईवेंट की मेजबानी के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. सीएम साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में शनिवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक हुई. आयोजन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सरकार का फोकस प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने पर है. बैठक में संघ के उपाध्यक्ष, मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए. फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया. हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए. शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है. उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है. रायपुर।
जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पूरे प्रकरण में परिजन इलाज में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं. दुर्ग। जिले में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है।
रिसाली नगर निगम के वार्ड 37 जोरातराई में शनिवार सुबह एक भाजपा नेता पर युवक ने धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
