राष्ट्रवाणी: अजीत पाटकर, कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस में बैठने निकली बच्ची स्कूल बस की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। यह घटना सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती की है। मृतक बच्ची की पहचान प्रिंसि के रूप में हुई है।

वह सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे प्रिंसि स्कूल जाने के लिए घर से बस में बैठने निकली थी। इसी दौरान स्कूल संस्था की ही बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनहत थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्ची के परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version