राष्ट्रवाणी: VIDEO : प्रतीक पटानयक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती है. पुल निर्माण नहीं होने से मरीजों को जान पर खेलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है. नगर पंचायत लटियारा के चर्रा कच्छारपारा में आज सुबह भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं. जहां ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाला पार कराया. जानकारी के मुताबिक, चर्रा कच्छारपारा के गोपेश पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, लेकिन चर्रा का डुमर नाला लगातार बारिश के चलते उफान पर था. मजबूरी के बीच ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाले को पार करने का फैसला किया. चार लोगों ने खाट को ढोकर नाला के दूसरी तरफ पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है. नाले पर पुल नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े. जिला कलेक्टर ने कहा कि बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए. जिन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रशासन की ओर से पहले ही राशन पहुंचा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. माडमसिल्ली डैम के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं. तीजा पर्व में महिलाएं अपने घर जाने के लिए जोखिम उठाकर पुल पार कर रही हैं. सामने आए वीडियो में तेज बहाव के बीच भरी बस और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन भी पुल पार करते दिखाई दे रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version