राष्ट्रवाणी: वीवो आज चीन में अपनी नई X500 सीरीज के तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, जिनमें X500, X500 प्रो …और पढ़ें Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: 8,000 mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वीवो चीन में आज यानी 21 सितंबर को अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के तीन नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी नई Vivo X500 सीरीज के तहत Vivo X500, X500 प्रो और X500 प्रो मैक्स मॉडल को पेश करने वाली है। नए स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में देखने को मिल सकता है।

हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आई कीमतें ये संकेत दे रही हैं कि इस बार कंपनी X300 सीरीज के मुकाबले ज्यादा कीमत पर फोन पेश कर सकती है। चलिए पहले नई सीरीज की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं… वीवो X500 सीरीज का लॉन्च इवेंट आज चीन में शाम 7 बजे बीजिंग टाइम, यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से लाइव होगा।

इस दौरान कंपनी डिवाइस की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और उपलब्धता की डिटेल्स शेयर करेगी। फिलहाल कंपनी ने भारत या ग्लोबल मार्केट में X500 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि सीरीज अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 प्रो और X500 प्रो मैक्स मॉडल में MediaTek Dimensity 9600 प्रो चिपसेट मिल सकता है, जबकि स्टैंडर्ड X500 वैरिएंट में Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो X500 प्रो मैक्स में 200MP सैमसंग ISOCELL HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

मैक्स मॉडल में ZEISS APO ब्रांडिंग, CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन और 400mm टेली-कन्वर्टर सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सीरीज के X500 प्रो मॉडल में 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

बैटरी के मामले में भी इस बार X500 सीरीज काफी दमदार हो सकती है। जहां स्टैंडर्ड X500 में 7,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल्स में 8,000mAh तक की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version