राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, धमतरी। गंगरेल बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। जलस्तर बढ़ने के बीच बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

11 सितंबर की रात 10 बजे की स्थिति में गंगरेल से कुल 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की जानकारी थी। इसमें एनआरबी से एमएमसी की ओर 5 हजार क्यूसेक और महानदी की ओर 25 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा था। पानी की आवक बढ़ने पर निकासी की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।

रात 10 बजे गंगरेल बांध का जलस्तर 348.43 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में 35,058 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, जबकि कुल 16,725 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई। बांध अपनी कुल जलभराव क्षमता के मुकाबले 96.66 प्रतिशत भर चुका था।

वहीं, रात 8 बजे की स्थिति में मुरूमसिल्ली जलाशय 100 प्रतिशत, गंगरेल 96.17 प्रतिशत, दुधावा 91.80 प्रतिशत और सोढ़ुर जलाशय 72.82 प्रतिशत भरा हुआ था। इस दौरान गंगरेल में 23,214, मुरूमसिल्ली में 6,000, दुधावा में 3,225 और सोढ़ुर में 2,189 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज हुई। बांधों में बढ़ते जलस्तर और आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।

लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही अनावश्यक रूप से नदी-नाले पार नहीं करने और जरूरत पड़ने पर चिन्हांकित ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन बांधों के जलस्तर, पानी की आवक और निकासी पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य बढ़ते जलप्रवाह की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version