राष्ट्रवाणी: गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के आरोपों पर गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का बचाव किया है। कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा का किया समर्थन कोमल रानी स्वर्णकार के आरोपों पर कश्मीरा ने दिया जवाब कश्मीरा ने ‘कातिल’ कहे जाने पर आपत्ति जताई एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के रिश्ते में लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा (Kashmera Shah) लगातार मामी सुनीता को अपना सपोर्ट दिखाती आई हैं। दरअसल गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था।

कहा जा रहा था कि गोविंदा का कोमल के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। ऐसे में जब दोनों लालबागचा राजा में साथ दिखाई दिए तो ये चर्चा और तेज हो गई। इसके बाद कोमल ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी में सफाई दी है।

कोमल ने एक लंबा बयान जारी कर सुनीता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सालों से अपने पति की जान लेने की कोशिश कर रही थीं। कोमल ने उन आरोपों का भी जवाब दिया जिनमें उन्हें घर तोड़ने वाली (homebreaker) कहा गया था। इस पर जवाब देते हुए कोमल ने कहा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और कैसे तोड़ सकता है?

अब इन आरोपों के बीच, कश्मीरा शाह ने सुनीता का मजबूती से समर्थन किया है और एक्टर की शादी को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कश्मीरा ने लिखा,’अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद, मेरे किसी भी ‘को-स्टार’ को मेरी पर्सनल लाइफ या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था।

मैंने सिर्फ एक ही व्यक्ति को सब कुछ बताया, और वह थे मेरे पति कृष्णा। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना जहां एक को-वर्कर इतनी निजी बातें जानता हो।’ A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को एक मजबूत महिला मानती हैं और ऐसे परिवार से आती हैं जहां सभी महिलाएं मजबूत हैं।

कश्मीरा ने यह भी कहा कि जो महिलाएं अपने परिवार की रक्षा करती हैं, उन्हें अक्सर बदतमीज,नापसंद किए जाने लायक, मतलबी आदि कहा जाता है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने ऐसी महिलाओं को कातिल कहा जाते हुए देखा है। कश्मीरा ने आगे लिखा कि वो हमेशा सुनीता के साथ खड़ी रहेंगी और उन्हें उन पर गर्व है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version