राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Crop Loss Compensation बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही है। आज भी इसका असर छग में देखने को मिल रहा है, सुबह से ही रायपुर सहित कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है।
जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अर्नब की वजह से हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। तूफान के कारण हजारों एकड़ में लगी धान की फसल भी बर्बाद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्नब ने अर्ली मॉर्निंग बस्तर में प्रवेश किया है। ये कोंडागांव, गरियाबंद होते हुए रायपुर की ओर बढ़ेगा, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जैसे जैसे चक्रवाती तूफान आगे बढ़ेगा वैसे ये कमजोर होता जाएगा। इधर अर्नब को देखते हुए एहतियातन तौर पर राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के स्कूल कॉलेजों में छुट्टी दी गई है और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
वही राहत की बात यह है कि चक्रवाती तूफान की वजह से कोई बड़ी तबाही प्रदेश में अब तक देखने को नहीं मिली है। चक्रवात अर्नब के चलते हवा और बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि बारिश रुकने के बाद राज्य सरकार नुकसान का सर्वे कराएगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है।
उनके नुकसान का राज्य सरकार आकलन करेंगी। जिसके बाद उसके मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा भी कराते हैं।
ऐसे किसानों को बीमा के प्रावधानों के तहत राशि मिल सकती है। खाद-बीज की खरीदी के दौरान भी ऑटोमेटिक बीमा की व्यवस्था होती है। ऐसे में प्रभावित किसान बीमा के तहत मिलने वाले लाभ के लिए भी पात्रता की जानकारी ले सकते हैं।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए धान, मक्का एवं तिलहन सहित खरीफ फसलों की पकने की अवस्था में शीघ्र कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें। जिन किसानों ने फसलों की कटाई प्रारंभ कर दी है, वे कटी हुई फसलों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर रखें।
खेतों में खड़ी फसलों की नियमित निगरानी करें तथा वर्षा के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। किसानों को खेतों में अतिरिक्त जल की निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा फसलों के गिरने से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान फिलहाल गेहूं, चना एवं मसूर जैसी रबी फसलों की बुआई स्थगित रखें।
मौसम साफ होने के बाद नवंबर के प्रथम सप्ताह में रबी फसलों की बुआई प्रारंभ करने की सलाह दी गई है। उत्तर: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Cyclone Arnab Damages Paddy Crops in Chhattisgarh: Minister Tank Ram Verma Announces Crop Loss Survey and Compensation ग्रामीणों ने इस गांव को घोषित किया जाति-मुक्त, जहां गाली देने पर लगता है जुर्माना, जानिए किस जिले में है?
करवा चौथ पर सज-धजकर तैयार हुई थी पत्नी, तभी हो गया खौफनाक कांड, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें छत्तीसगढ़ में अर्नब का कहर, हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद, बढ़ी किसानों की चिंता करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लर ले जाने से पति ने किया इंकार, तो नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम दिवाली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे पीएम-किसान योजना की राशि, पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर इन केंद्रीय कर्मचारियों के DA में सीधे 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने दिवाली से पहले दी सौगात दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए लोगों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य, एमएलसी चुनाव में मिली करारी मात

