नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र के लिए आज मेगा नीलामी हो रही है। कुल 277 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हैं और 73 खाली स्थान के लिए बोली लग रही है।

कैप्ड बल्लेबाज
एस मेघना 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। पहली बार में किसी ने नहीं खरीदा। भारती फुलमाली लाख रुपये का आधार मूल्य। मुंबई इंडियंस ने 45 लाख रुपये की बोली लगाई। गुजरात ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। मुंबई ने गुजरात के सामने 70 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा। गुजरात ने प्रस्ताव स्वीकार किया और आरटीएम के जरिये 70 लाख रुपये में भारती को खरीदा।
तजमिन ब्रिट्ज 30 लाख रुपये का आधार मूल्य। पहली बार में अनसोल्ड रहीं।

फोएबे लिचफील्ड 50 लाख रुपये का आधार मूल्य। यूपी वारियर्स ने 1.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा।
जॉर्जिया वॉल 40 लाख रुपये का आधार मूल्य। आरसीबी ने आधार मूल्य पर रुचि जताई। यूपी वारियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल किया और आरसीबी ने 60 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। यूपी ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और आरसीबी ने 60 लाख रुपये में जॉर्जिया को लिया।

किरण नवगिरे 40 लाख रुपये का आधार मूल्य। आरसीबी ने आधार मूल्य के लिए रुचि जताई। यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। आरसीबी ने 60 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया और यूपी ने इसे स्वीकार किया।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version