राष्ट्रवाणी: 1 साल से कोई काम नहीं, फिर भी मिल रही सैलरी, शख्स को सता रहा नौकरी जाने का डर1 साल से कोई काम नहीं, फिर भी मिल रही सैलरी, अब शख्स को सता रहा नौकरी जाने का डरWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:59 ISTSalary Without Work: एक शख्स ने रेडिट पर अजब-गजब खुलासा किया है. उसे 1 साल से ऑफिस में कोई काम नहीं मिला है. लेकिन हर महीने सैलरी पूरी आ रही है. शख्स की ऐसी स्थिति जानकर हर कोई हैरान है. वहीं, शख्स ने यह भी लिखा कि वह कंपनी के एचआर से बात करने में डर रहा है. जानिए पूरा मामला.Salary Without Work: शख्स को 1 साल से कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा है (फोटो- एआई)नई दिल्ली (Salary Without Work). एक शख्स ने रेडिट पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा अजब-गजब अनुभव शेयर किया है. यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि बिना काम किए हर महीने सैलरी मिलना तो लॉटरी लगने जैसा है. लेकिन हकीकत हमेशा इतनी आसान नहीं होती. इस शख्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसकी कंपनी पिछले करीब एक साल से उसे नियमित सैलरी तो दे रही है, लेकिन उसे कोई काम या जिम्मेदारी नहीं सौंप रही है. महीनों तक बिना किसी प्रोजेक्ट या डेडलाइन के बैठे रहना इस कर्मचारी के लिए सुकून के बजाय बेचैनी की वजह बन गया है. वह ऑफिस में अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में है. उसे समझ में नहीं आ रहा है कि कंपनी आखिर उससे चाहती क्या है और इस ऑफिस में उसका भविष्य क्या है. सबसे बड़ी चिंता है कि वह इस बारे में एचआर से बात करने से भी डर रहा है. उसे लगता है कि ऐसा करने से उसकी नौकरी चली जाएगी. जानिए कॉर्पोरेट जगत की अजीबोगरीब स्थिति. एचआर के पास जाने से क्यों डर रहा है शख्स?
इस मामले का सबसे संवेदनशील पहलू कर्मचारी का डर है. उसने लिखा कि अगर वह एचआर के पास जाता है तो शायद उसे टर्मिनेट (नौकरी से निकाल) कर दिया जाए. उसे लगता है कि खुद से काम मांगकर या अपनी पोजिशन पर ध्यान खींचकर वह अपने लिए ही मुसीबत खड़ा कर सकता है. बिना काम के लंबे समय तक रहने से कर्मचारी को डर सता रहा है कि उसका रिज्यूमे कमजोर पड़ रहा है. नई स्किल्स न सीख पाने और किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने से करियर ग्रोथ रुकने का खतरा बना रहता है. आखिर ऐसी स्थिति क्यों होती है?
कॉर्पोरेट दुनिया में कई बार टीम की रीस्ट्रक्चरिंग या प्रोजेक्ट में देरी के चलते कुछ एंप्लॉइज को अस्थायी रूप से काम नहीं मिल पाता. लेकिन जब यह सिलसिला कई महीनों या साल भर तक खिंच जाए तो यह मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन की कमी को दिखाता है. कर्मचारियों को अपने काम और उम्मीदों को लेकर स्पष्टता मिलनी जरूरी होती है. क्या यह ‘क्वाइट फायरिंग’ का संकेत है?
Advertisementवर्कप्लेस ट्रेंड्स में ‘क्वाइट फायरिंग’ या कर्मचारियों को साइडलाइन करने जैसी चर्चाएं होती हैं. कई बार कंपनियां सीधे निकालने के बजाय एंप्लॉइज को अहम कामों से दूर रखती हैं. इससे वे खुद ही इस्तीफा दे देते हैं. कई बार जरूरत पड़ने पर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. अगर आप या आपका कोई परिचित इस स्थिति में है तो घबराने के बजाय समझदारी से काम लें. अपने काम का रिकॉर्ड और ईमेल कम्युनिकेशन संभालकर रखें. धीरे-धीरे अपस्किलिंग पर ध्यान दें और बाहर के अवसरों पर भी नजर रखें. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 11:56 ISTऔर पढ़ें

