राष्ट्रवाणी: मुरादाबाद के किसान भूपेंद्र सिंह बिना किसी केमिकल और मिलावट के तैयार कर रहे हैमुरादाबाद के किसान भूपेंद्र सिंह बिना किसी केमिकल और मिलावट के तैयार कर रहे हैं शुद्ध हींग, मिल रहा अच्छा मुनाफाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 11:59 ISTMoradabad News: मुरादाबाद के किसान भूपेंद्र सिंह बिना किसी केमिकल और मिलावट के शुद्ध हींग तैयार कर रहे हैं. मेहनत और लगन से छोटे स्तर पर शुरू किया गया काम भी एक दिन बड़े कारोबार का रूप ले सकता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक किसान ने, जिन्होंने शुरुआत में छोटे स्तर पर हींग तैयार करने का काम शुरू किया था. वह काफी लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया और आज इससे अच्छी आमदनी कर रहे हैं. खास बात यह है कि वह बिना किसी केमिकल और मिलावट के शुद्ध हींग तैयार कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं.ख़बरें फटाफट मुरादाबादः काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत और लगन से छोटे स्तर पर शुरू किया गया काम भी एक दिन बड़े कारोबार का रूप ले सकता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक किसान ने, जिन्होंने शुरुआत में छोटे स्तर पर हींग तैयार करने का काम शुरू किया था. वह काफी लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया और आज इससे अच्छी आमदनी कर रहे हैं. खास बात यह है कि वह बिना किसी केमिकल और मिलावट के शुद्ध हींग तैयार कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं. उनके इस प्रयास से न केवल उन्हें अच्छी कमाई हो रही है. बल्कि लोगों को भी शुद्ध हींग मिल रही है. किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हम अमरोहा कृषक विकास प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से हींग की ट्रेडिंग करते हैं.इसमें हमारे किसानों के कई किसान भी सदस्य हैं.उन्होंने बताया कि हम हींग बाहर से मंगवाते हैं और इसकी ट्रेडिंग करते हैं.हींग स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद है और सब्जियों में इसका बहुत अच्छा उपयोग होता है. हींग के खाने के कई फायदे हैं. बाजार की हींग से रहें सावधान उन्होंने बताया कि मार्केट में जो लोकल हींग मिल रही है.वह केमिकल से तैयार की जा रही है. जो बहुत खराब है. उसमें सिर्फ सुगंध के लिए केमिकल डाला जाता है. जबकि हमारी हींग पेड़ से उतरी हुई प्योर हींग है.जिसे ऑर्गेनिक भी बोल सकते हैं.उन्होंने बताया कि विदेश से हींग आती है. भारत में इसका उत्पादन नहीं है. यहां सिर्फ इसकी प्रोसेसिंग होती है.हमारे पास प्योर हींग आती है. तो इसमें कुछ मात्रा मिलानी पड़ती है.क्योंकि प्योर हींग सीधे खाई नहीं जाती है.मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें आटा मिलाकर इसकी मात्रा बढ़ाई जाती है. Advertisement दूर दूर से आ रही मांग वर्तमान में जिले में उद्यान विभाग में भी यह हींग सेल हो रही है.इसके अलावा कूरियर से भी सप्लाई की जा रही है. यह हींग ओएनडीसी, माई स्टोर, अमेजन और डीसीओ पर भी उपलब्ध है और कई जगह बाहर भी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि हमारे पास 100 रुपये की 10 ग्राम हींग भी है और 100 रुपये की 6 ग्राम हींग भी है. जो प्योर हींग है. वह 100 रुपये प्रति ग्राम है. जो पेड़ से उतरती है और जिसकी कोई प्रोसेसिंग नहीं होती है. चने के दाने के बराबर प्योर हींग लगभग 15 से 20 लीटर पानी में घुल जाती है. उन्होंने कहा कि अगर डिमांड की बात की जाए तो पूरा उत्तर प्रदेश से हमारी रिंग की डिमांड देखने को मिल रही है और हमें भी इस काम को करके अच्छा मुनाफा हो रहा है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 11:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

